केरल ने बढ़ाई चिंता, वहां भेजी जाएगी हाई लेवल टीम, देखें सभी राज्यों के कोरोना आंकड़े

केरल ने बढ़ाई चिंता, वहां भेजी जाएगी हाई लेवल टीम, देखें सभी राज्यों के कोरोना आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 85,091,012 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,861,005 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 228083 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 10016859 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 150336 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 10,395,278 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- बर्ड फ्लू से डरे नहीं, बस कोरोना की तरह ही ये सावधानियां बरतें

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 20,346 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 222 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 19,587 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 96.36 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 2.19 फीसदी है। मृत्यु दर 1.45 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 7 फीसदी से कम है। 06 जनवरी को 9,37,590 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 17,84,00,995 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

केरल ने बढ़ाई चिंता, भेजी जाएगी हाई लेवल टीम

केरल में पिछले 7 दिन के अंदर 35 हजार 38 नए मामले सामने आए हैं। यहां हर दिन 5 हजार लोग संक्रमित मिल रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने यहां एक हाई लेवल टीम भेजने का फैसला लिया है। इस टीम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अफसर और कई बड़े डॉक्टर्स शामिल होंगे। ये सभी केरल में कोविड-19 मैनेजमेंट के इंतजाम देखेंगे और इसकी रोकथाम में राज्य सरकार की मदद करेंगे।

कोरोना से प्रभावित प्रमुख राज्यों का हाल

  • महाराष्ट्र में बुधवार को 4,382 नए कोरोना मरीज मिले। 2570 लोग रिकवर हुए और 66 की मौत हो गई।
  • दिल्ली में बुधवार को 654 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 719 लोग रिकवर हुए और 16 की मौत हो गई।
  • गुजरात में बुधवार को 665 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 897 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हो गई।
  • राजस्थान में 24 घंटे में 436 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 564 लोग रिकवर हुए और 4 की मौत हो गई।

एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 11वां स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

2896

873855

7125

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

28

4859

62

अरुणाचल प्रदेश

88

16609

56

असम

3039

212328

1057

बिहार

4184

248410

1420

चंडीगढ़

256

19525

323

छत्तीसगढ़

9109

273030

3447

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

5

3372

2

दिल्ली

4481

613246

10625

गोवा

870

49893

744

गुजरात 

8594

236323

4329

हरियाणा

2672

258581

2934

हिमाचल प्रदेश 

1281

53782

952

जम्मू एंड कश्मीर 

2459

117690

1900

झारखंड

1449

113545

1040

कर्नाटक

9196

902817

12124

केरल

65252

722421

3209

लद्दाख

219

9243

127

मध्य प्रदेश 

8516

233862

3670

महाराष्ट्र 

51969

1852759

49825

मणिपुर

479

27642

363

मेघालय

154

13230

141

मिजोरम

88

4160

8

नागालैंड

137

11737

80

ओडिशा

2026

327008

1887

पुडुचेरी

372

37327

635

पंजाब

2998

159500

5412

राजस्थान

7698

300690

2723

सिक्किम

464

5358

129

तमिलनाडु

7665

803328

12188

तेलांगना

5053

282177

1559

त्रिपुरा

64

32843

387

उत्तराखंड

3515

87529

1549

उत्तर प्रदेश 

11939

569959

8441

वेस्ट बंगाल

8868

538521

9863

भारत में कुल मामले

228083

10016859

150336


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।